फरीदाबाद, मार्च 1 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। शहर की सामाजिक संस्था 'राधा नाम के दीवाने' द्वारा रविवार 01 मार्च को सीही गेट बाजार स्थित शिवम ज्वैलर्स के बाहर तीसरे मासिक भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को राजमा-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने संस्था के सदस्यों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और युवाओं को सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। संस्था के सदस्य पारस अग्रवाल ने बताया कि 'राधा नाम के दीवाने' की ओर से यह लगातार तीसरा मासिक भंडारा आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना और समाज में आपसी भाईचारे व सद्भाव को बढ़ावा देना है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.