पीलीभीत, अप्रैल 9 -- बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम इगरा निवासी वीरेंद्र पाल पुत्र बालकराम ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि तीन अप्रैल को गांव में भंडारा चल रहा था और वह खाना खाने के लिए पत्तल लेने जा रहा था। इतने में गांव के अंकित पुत्र वीरपाल, देवेंद्र पुत्र कीर्ति,सूरज पुत्र देवेंद्र ने ट्राली की आड़ में खड़े होकर अपने लिए भी खाने की पत्तल लाने को कहा। जब उसने थोड़ी देर रुकने को कहा तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। जिससे वह घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...