औरैया, मई 26 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में चल रहे भंडारे के दौरान ठेला लगाकर दुकान चला रहे युवक के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए युवक के सिर में ईंट मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। डुहल्ला गांव निवासी 22 वर्षीय संजीव पुत्र रघुवीर सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव में भंडारा चल रहा था। वह वहीं पर ठेले पर दुकान लगाकर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के आकाश पुत्र गुड्डू यादव, सनी पुत्र सुरेश, अन्नू पुत्र भल्लू और कल्लू पुत्र फूलसिंह वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। संजीव के अनुसार विरोध करने पर आरोपियों ने उसके सिर मे...