हरदोई, मई 23 -- सण्डीला। ग्राम जामू में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत पर बकरी चराने को लेकर शुरू हुआ विवाद शाम होते-होते खूनी संघर्ष में बदल गया। इजिसमें एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एक आरोपी और तीन बाल अपचारी हिरासत में लिया है। कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि ग्राम जामू निवासी रमेश ने आरोप लगाया कि उसका बेटा शिवा और चचेरा भाई आयुष गांव के बाहर भंडारे में खाना खाने गए थे। वहां पहले से मौजूद पंकज मौर्य और उसके साथियों ने दोनों पर हमला कर दिया। इसी दौरान आयुष के पेट में चाकू मार दिया गया। यह भी पढ़ें- बकरी चराने को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवक को चाकू मारा इससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी सण्डीला लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिय...