औरैया, जून 23 -- भागवत कथा के भंडारे में खाना खाने गए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर बरौना कला निवासी 30 वर्षीय अजय पाल पुत्र मान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 18 जून की शाम करीब आठ बजे ग्राम नगला कहारन में आयोजित भागवत कथा के भंडारे में शामिल होने गया था। उसने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या यूपी-79 वी-9858 को पंडाल के पास खड़ा कर दिया था।भोजन करने के बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक मौके से गायब थी। काफी देर तक आसपास खोजबीन करने और लोगों से पूछताछ करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ वाहन चोरी ...