औरैया, मई 16 -- अछल्दा। विकासखंड क्षेत्र के बैसोली गांव में बीते एक सप्ताह से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को विधि-विधान के साथ समापन हो गया। समापन अवसर पर हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गांव बैसोली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान पूरे सप्ताह श्रद्धालु कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त करते रहे। शनिवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद दोपहर से भंडारे की शुरुआत हुई, जो देर शाम तक चलता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...