बिहारशरीफ, जून 24 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के दत्तु बिगहा गांव में मंगलवार को 24 घंटे के अखंड-कीर्तन की शुरुआत हुई थी। बुधवार को पूर्णाहूति, हवन व आरती के साथ कीर्तन का समापन किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के आयोजन में योगेश चंद्रवंशी उर्फ भोले बाबा, कृष्णदेव चंद्रवंशी, देवनंदन प्रसाद, विनय प्रसाद, नारायण प्रसाद, बच्चू प्रसाद आदि ने सहयोग किया। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय) यह भी पढ़ें- भंडारे के साथ हुआ अखंड-कीर्तन का समापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...