दुमका, जून 14 -- रानेश्वर। आसनबनी गांव के कुम्हारपड़ा स्थित श्री गौर मंदिर परिसर में आयोजित अखंड 24 प्रहर व्यापी हरिनाम संकीर्तन रविवार को भंडारे के साथ सम्पन्न हो गया। सुबह कीर्तन गायक मनोरंजन चक्रवर्ती एवं सम्प्रदाय के द्वारा कुंजविलास पाला कीर्तन प्रस्तुत किया गया। कीर्तन श्रवण के लिए काफी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी थी। कीर्तन समापन के बाद मंदिर परिसर में भंडारे की आयोजन की गई। उपस्थित लोग भंडारे का खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। वहीं मंदिर परिसर से धूलोट कीर्तन निकाली गई। नगर परिक्रमा किया। होली की रंग में भक्त सराबोर थे। श्री खोल ,मृदंग की ध्वनि से माहौल भक्तिमय हो गया था। लोगों में उमंग चरम पर था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...