हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- कुरारा। विकासक्षेत्र के झलोखर गांव में हो रही यज्ञ के समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। संतो को भोजन कराने के बाद कंबल भेंटकर विदाई दी गई। श्री राजाराम इंटर कालेज में यज्ञ का आयोजन किया गया था। यज्ञ के समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। सबसे पहले यज्ञ में पधारे संत समाज को भोजन कराया गया। इसके बाद उन्हें ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल व चेयरमैन कुलदीप निषाद द्वारा कंबल भेंट कर विदाई दी गई। इसके बाद भंडारे का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद गृहण किया। इस अवसर पर गांवों के लोगों की भीड़ नजर आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...