बदायूं, जनवरी 2 -- रूदायन। नगर के प्राचीन शिव मंदिर पर प्रसिद्ध संत खटपटिया महाराज की 32वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित वार्षिक महोत्सव श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान चल रहे रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में नगर चेयरमैन सीमा चौधरी और वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर गुप्ता ने मंदिर के महंत ब्रह्मचारी महाराज का तिलक कर और शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस मौके पर ठाकुर अनूप सिंह, संजीव गुप्ता,अशोक यादव फौजी, सुनील गुप्ता,जीवन दत्त शर्मा, सभासद नरेंद्र गुप्ता, भीकम सिंह, विद्या रत्न चौधरी, पूरन प्रकाश शर्मा,आदि मौजू रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...