लखीमपुरखीरी, जून 9 -- पडुखिया गांव में हो रही संगीतमय भागवत कथा का मंगलवार को समापन हो गया। सात दिन तक चले भागवत कथा आयोजन में आसपास गांवों के लोगों ने कथा के साथ मधुर भजनों का आनंद लिया। समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें इलाकाई लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में भक्तों ने मधुर भजन व आकर्षक झांकियों का आनंद लिया। कथा वाचक संतोष कुमार शास्त्री, रवि कुमार शास्त्री, हरिओम शास्त्री और बाल कथावाचक मुकेश कुमार शास्त्री ने राम जन्म, केंवट संवाद, ताड़का वध, सीता हरण, शबरी मिलन, लंका दहन, महाबली बाली वध, रावण वध सहित श्री रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों को सुनाया। कार्यक्रम का समापन हवन पूजन और भंडारे के साथ कर दिया गया। आयोजन के दौरान कमेटी के राजेन्द्र वर्मा बब्बू, रामू यादव, बृजेश यादव, सुनील श...