इटावा औरैया, जून 28 -- इटावा। अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बाबा अमरनाथ बर्फानी समिति इस बार बीसवां भंडारा आयोजित करेगी प्रतिवर्ष यह भंडारा श्रीनगर के पंचमुखी हनुमान मंदिर पर आयोजित होता है। रविवार को भंडारे में सेवा करने के लिए जाने बाले सेवादार पिंटू कश्यप, दलवीर सिंह, रामजीत, प्रदीप कुशवाहा को समिति के कोषाध्यक्ष श्याम सिंह वर्मा, राजकुमार अग्निहोत्री, नागेंद्र सिंह, प्रत्यक्ष मिश्रा ने विदा किया। इससे पहले 23 जून को समिति के मंत्री बृजेश मिश्रा के साथ सेवादार जितेंद्र गुप्ता विकास राजपूत और विकास कुमार श्रीनगर जा चुके हैं इनके द्वारा भंडारे की तैयारी भी शुरू कर दी गई हैं । यह भी पढ़ें- रांची से 82 श्रद्धालुओं का पहला जत्था अमरनाथ यात्रा को रवाना यह भी पढ़ें- जयकारा के साथ अमरनाथ दर्शन ...