भंडारे के नाम पर घर पहुंचे लोग महिला को बेहोश कर कुंडल लेकर फरार
हरदोई, जून 28 -- पचदेवरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के मैकपुर गांव में भंडारे के नाम पर दान मांगने आए दो युवक द्वारा महिला को बेहोश कर उसके कानों के कुंडल लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मैकपुर निवासी माया देवी पत्नी बलवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जून की दोपहर करीब तीन बजे दो व्यक्ति माथे पर चंदन का तिलक लगाए उनके घर पहुंचे। दोनों ने भंडारे के लिए सहयोग राशि मांगी। इस पर उन्होंने 100 रुपये दान दिए, जिसके बदले आरोपियों ने उन्हें रसीद भी दी। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद दोनों ने उनके सिर के ऊपर धागा घुमाया, जिससे वह बेहोश हो गईं। होश आने पर उनके कानों के कुंडल गायब थे और दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो चुके थे। माया देवी के अनुसार, एक आरोपी सांवल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.