बलरामपुर, मई 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। गैंडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के ग्राम गोनकोट में भागवत कथा एवं भंडारे के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम गोनकोट निवासी मायाराम यादव के घर 22 मई से भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। 29 मई को भंडारे का कार्यक्रम प्रस्तावित था। आरोप है कि 28 मई की रात करीब 8:45 बजे पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोग उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- भंडारे के दौरान मारपीट, चार पर केस दर्ज परिवार के लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। घटना में रामदास, राकेश तथा अशरफी लाल घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लो...