लखनऊ, जून 18 -- जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में हिमालय पर्वतमाला में स्थित बाबा अमरनाथ के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को वहां भंडारा सेवा प्रदान करने लिए लखनऊ से शिवभक्तों की टोलियां रवाना होने लगी हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को श्री शिव पार्वती बर्फानी सेवा संस्थान, जानकीपुरम की ओर से भंडारे की समाग्री बालटाल (कश्मीर) के लिए रवाना हुई। संस्थान के जानकीपुरम विस्तार स्थित कार्यालय में पूजन- आरती के बाद शाम शोभायात्रा निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए मुंशी पुलिया चौराहा पर पहुंची। शोभा यात्रा में भगवान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। संगठन के अध्यक्ष अरुणेंद्र मौर्या ने बताया कि पिछले 20वर्षों से संगठन भंडारा लगा रहा है। इस वर्ष कश्मीर के बालटाल पुल पार तीन जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिवसीय भंडारे लगाया जाएगा। इस अवसर पर कमलेश्वर सोन...