मैनपुरी, जून 17 -- मैनपुरी/किशनी। थाना किशनी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्राम सहमदपुर निवासी 58 वर्षीय पूर्व सैनिक बलराम सिंह पुत्र बाबूराम सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद घर पर ही रहकर खेती-किसानी करते थे। परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन बलराम सिंह साइकिल से पास के ही ग्राम पृथ्वीपुर में आयोजित एक भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने गए थे। देर शाम जब वह भंडारे से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी महोली-कछपुरा शमशेरगंज रोड पर किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, कोहराम टक्कर इतनी भीषण थी कि बलराम सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर किशनी थाना पु...