गिरडीह, अप्रैल 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह-पचंबा टू लेन रोड निर्माण को लेकर भंडारीडीह में पुलिया का निर्माण हो रहा है। एक साइड में पुलिया का निर्माण हो चुका है। अब दूसरे साइड में पुलिया का निर्माण हो रहा है। 15 दिनों से अधिक समय से पुलिया निर्माण का काम चल रहा है। उक्त स्थल पर हर दिन जाम लग रहा है। हर दिन लगनेवाले जाम से लोग परेशान है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिया निर्माण स्थल पर कई बार दोनो साइड से वाहन आमने-सामने आ जाते है। इससे घंटों तक जाम लग जाता है। लोगों ने बताया कि यह रोड शहर के व्यस्ततम रोड में से एक है। इस रोड पर कई स्कूल व अस्पताल है। कार्मेल स्कूल, होली क्रॉस, हनी होली ट्रिनटी सहित कई स्कूल इस रोड में है। सुबह में स्कूल जाने के समय और स्कूल से छूट्टी होने के समय वाहनों की संख्या इस रोड पर बढ़ जाती है। इससे जाम लग जाता...