बोकारो, मार्च 30 -- फुसरो/गोमिया। पेटरवार प्रखंड के पिछरी में चैती दुर्गापूजा का समापन रविवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ हो गया। इससे पहले भंडारा लगाया गया। शोभायात्रा निकाली गई जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया छत्रधारी मिश्रा सहित समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्यों के अलावा गांव के ग्रामीण श्रद्धालु सक्रिय रहे। इधर, गोमिया प्रखंड के आईईएल काली मंदिर प्रांगण में भी चैती दुर्गापूजा प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने ढोल-ढाक, गाजे-बाजे और "जय माता दी" के जयकारों के साथ मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी। सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला की रस्म निभाते हुए एक-दूसरे के गाल पर सिंदूर लगाया और मां दुर्गा से अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की। वहीं गोमिया मध्य दुर्गा...