एटा, मई 26 -- भंडारा में दावत खाने गए युवक का शव अगले दिन प्लाट में पड़ा मिला। सुबह-सुबह लोगों ने शव पड़ा देखा और घरवालों, पुलिस को सूचना दी। भाई ने हत्या करने की आशंका जताई है। आरोप है कि मृतक के गले, शरीर पर चोट के निशान है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक नशा करने का आदी था। कस्बा निधौली कलां निवासी जीशान (25) पुत्र नवेद खां चार पहिया गाड़ी चलाता था और चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। बताया जा रहा है कि कस्बा में भंडारा हो रहा था। सोमवार शाम को दोस्तों के साथ भंडारा खाने गया था। इसके बाद से घर नहीं लौटा। घर नहीं लौटने पर घरवालों ने तलाश भी किया। मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे घर के पीछे प्लाट में लोगों ने जीशान का शव पड़ा देखा। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे बड़े भाई फु...