बलिया, जून 16 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के प्राचीन अवनीनाथ महादेव मंदिर (बड़सरी) में आयोजित श्री शिवशक्ति महायज्ञ का समापन वैदिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूर्णाहुति दी गई, जिसके बाद आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। अंतिम दिन सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञाचार्य एवं पुरोहित चुन्नू तिवारी के निर्देशन में पूरे विधि-विधान के साथ हवन, पूजन और पूर्णाहुति का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। इस दौरान बब्बन तिवारी, विजय बहादुर सिंह, मणिबहादुर सिंह, अनिल तिवारी अनुभव तिवारी गोलू, श्रीप्रकाश तिवारी आद...