भंडारा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन
बलिया, जून 1 -- बलिया। सोबईबांध स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित वृंदावन मिश्र स्मृति परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कथावाचक सुनील पांडेय ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से जीव को पांच फल आशीर्वाद स्वरूप मिलते हैं। इसलिए इसे मोक्षदायिनी कथा भी कहा जाता है। कथा के यज्ञाचार्य रविशंकर पांडेय, सुशील पांडेय, रामाश्रय पांडेय, विजयेन्द्र मिश्र, मनी पांडेय, ब्रजेश पांडेय आदि रहे। यज्ञ के यजमान द्विजेन्द्र कुमार मिश्र, उनकी पत्नी रूक्मणि मिश्र, डा. श्यामनंदन मिश्र तथा इनकी पत्नी माया मिश्र ने मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन किया। कथा की पूर्णाहुति के बाद भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- भागवत कथा मोक्ष का सीधा मार्ग राजकुमारी तिवारी, सुषमा मिश्र, मनोरमा, श्वेता मिश्रा, सीमा राय, अंबिका, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.