रामगढ़, मार्च 27 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ शहर में नवरात्र का समापन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। शहर के विभिन्न माता मंदिरों-माता वैष्णो देवी मंदिर (मेन रोड), माता विध्नेश्वरी देवी मंदिर, गोलपार स्थित अन्नपूर्णा देवी मंदिर, टायरमोड़ के महामाया मायाटूंगरी देवी मंदिर और पोचरा बंजारी देवी मंदिर-में भक्तों की आस्था देखते ही बन रही थी। सभी मंदिरों में हवन और भंडारे का आयोजन कर नवरात्र उत्सव की पूर्णाहुति की गई। इसी क्रम में झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में भव्य भंडारे के साथ बासंती नवरात्र संपन्न हुआ। इस अवसर पर रामगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग दस हजार श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गई थीं। श्रद्धालु जय माता दी के उद्घोष के साथ अनुशासनपूर्वक क...