बलिया, अप्रैल 27 -- बेल्थरारोड। नगर के बाघ वाली गली स्थित श्री आदिशक्ति दुर्गा धाम मंदिर परिसर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों का रविवार को समापन हुआ। धार्मिक कार्यक्रमों में शुक्रवार को 56 भोग 108 ज्योति की महाआरती के बाद शनिवार को कन्याकुमारी पूजन व भोजन, हवन व प्रसाद वितरण के बाद रविवार को समापन पर भंडारा का आयोजन हुआ, जिसमे भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मंगल कामना की। इस मौके पर सभासद निलेश कुमार दीपू, संजय कुमार, चुन्नू, अभिषेक, दिनेश चौरसिया, राजू अग्रवाल, बबलू मद्धेशिया आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...