गढ़वा, अप्रैल 4 -- भंडरिया, प्रतिनिधि। भाकपा के बैनर तले भंडरिया थाना के समीप शनिवार को एक दिवसीय रोषपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना में मुख्य वक्ता पार्टी के पलामू जिला जिला सचिव रुचिर तिवारी ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड सहित पलामू प्रमंडल और गढ़वा जिले में अपराध लगातार बढ़ रहा है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी की जिंदगी की कीमत सस्ती हो गई है। घटना को लेकर पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द हो अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। रुचिर ने भंडरिया थाना कांड संख्या 18/2026 का जिक्र करते हुए कहा कि दीपक कुमार चौधरी हत्याकांड में आठ नामजद अभियुक्त शामिल थे, लेकिन अब तक केवल एक की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने थाना प्रभारी की भूमिका ...