दरभंगा, मार्च 19 -- गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र कोसी दियारा क्षेत्र स्थित भंडरिया गांव में बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग व लूटपाट की घटना को लेकर जमालपुर थाना में घटना के एक सप्ताह बाद एफआईआर दर्ज की गयी है। जानकारी के अनुसार भंडरिया गांव निवासी रंजीत यादव ने गत 11 मार्च 026 को जमालपुर थाना के थानाध्यक्ष को सौपे लिखित आवेदन में बताया था कि बदमाशों ने गांव में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की और उनके घर में घुसकर लूटपाट की। जमालपुर थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि रंजीत यादव के लिखित आवेदन के आलोक में जमालपुर थाना में भंडरिया गांव निवासी लक्ष्मण मंडल, सिकिंदर मंडल, छोटन मंडल, आशीष मंडल, पिंटू मंडल, सिंटू मंडल को नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...