भंडरा-चट्टी मार्ग पर ओवरटेक करने में आटो ने पीछे से मारी टक्कर
लोहरदगा, जून 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा भंडरा थाना क्षेत्र के कुम्भो मोड़ स्थित भंडरा-चट्टी मार्ग पर शनिवार शाम आटो पर सवार महिला किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। पंडरिया गांव निवासी 27 वर्षीया सुशीला कुमारी चट्टी साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने गई थीं। बाजार में सब्जी बेचने के बाद वह ऑटो से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान शाम करीब 5:30 बजे कुदो मोड़ के समीप पीछे से आ रहे एक अन्य ऑटो चालक ने ओवरटेक के दौरान उनके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो के दाहिनी ओर बैठी सुशीला कुमारी सड़क पर गिर गईं और ऑटो उनके ऊपर पलट गयी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लोहरदगा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.