लोहरदगा, अप्रैल 12 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा के भंडरा प्रखंड बस्ती के तमाम होटल शनिवार को बंद रहे। होटल संचालकों ने एक पीडीएफ अखबार में छपी खबर पर विरोध जताते हुए इसकी जांच और कार्रवाई की मांग प्रशासन से की है। कथित पीडीएफ अखबार में -भंडरा के होटल में परोसा जा रहा है जहर-शीर्षक से प्रकाशित खबर को होटल व्यवसायियों ने गलत और झूठा बताते हुए होटल व्यवसायियों ने विरोध में शनिवार को अपना होटल बंद रखा। व्यवसायियों ने थाना प्रभारी मनोज गुप्ता, बीडीओ प्रतिमा कुमारी और सीओ दुर्गा कुमार को आवेदन देकर अखबार के प्रतिनिधि खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अखबार ने गलत खबर प्रकाशित कर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है और उनके व्यवसाय को प्रभावित किया है। होटल व्यवसायियों ने बताया कि अखबार में छपी खबर पूरी तरह से झूठी और मनगढ़ंत है। उनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.