लोहरदगा, मार्च 3 -- भंडरा, प्रतिनिधि। उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद के निर्देशानुसार गठित जांच टीम द्वारा सोमवार को भंडरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा गठित जांच टीम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी अंजना दास, बीडीओ प्रतिमा कुमारी, सीओ दुर्गा कुमार, सिविल सर्जन, प्रखंड प्रमुख बरिया देवी तथा पंचायत समिति सदस्य प्रतिमा उरांव ने इलाज के अभाव में युवक की जान चले जाने के मामले में जांच की। जांच दल द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। जिसमें युवक की इलाज करने में चिकित्सक की घंटों देरी का मामला पर सत्यता नहीं पाया गया। अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से देखा कि उक्त मरीज को युवकों ने 6:20 बजे पर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्रसव केंद्र में नियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 6:24 बजे रिसीव किया गया। इ...