नोएडा, अप्रैल 5 -- नोएडा। भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे नोएडा विलेज रेजिडेंट्स एसोसिएशन ने पार्किंग शुरू करने की मांग की है। नोवरा का कहना है कि अगर पार्किंग का काम जल्द शुरू नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ रंजन तोमर ने कहा कि भंगेल क्षेत्र का बड़ा बाजार है। पार्किंग न बनने से यह क्षेत्र प्रभावित होगा। रोड के नीचे सड़क को भी ठीक किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...