नोएडा, नवम्बर 8 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। डीएससी रोड पर बन चुके भंगेल एलिवेटेड रोड के शुरू नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर आने-जाने के लिए करीब दस किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ रहा है। दस किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर काटने से लोगों का ईंधन का खर्चा और समय, दोनों अधिक लग रहे हैं। यह एलिवेटेड रोड सेक्टर-41 आगाहपुर से फेज टू स्थित एनएसईजेड के गंदे नाले के पास तक बन रहा है। सेक्टर-41 से सेक्टर-107 चौराहे तक दोनों तरफ सड़क पूरी तरह खुली हुई है। इसके बाद सेक्टर-107 से एनएसईजेड तक दोनों तरफ सड़क टूटी होने व निर्माण कार्य के चलते यातायात पुलिस ने वाहनों के रास्तों में बदलाव लागू कर रखा है। इस हिस्से में यहां रहने वाले व कामकाज करने वाले लोग ही वाहनों से सफर करते हैं। खास बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.