भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे मरम्मत कार्य शुरू
नोएडा, जून 2 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे सड़कों की मरम्मत काम शुरू हो गया है। यूपी सेतु निगम की ओर से यह काम शुरू कराया गया है। दादरी-सूजरपुर-छलेरा यानी डीएससी रोड पर बने भंगेल एलिवेटेड रोड का निर्माण यूपी सेतु निगम ने कराया था। इस एलिवेटेड रोड का शुभारंभ पिछले साल 18 नवंबर को हुआ था। इससे नोएडा के सेक्टर-41 आगाहपुर से सीधे फेज टू की ओर आने-जाने का सफर लोगों का आसान हो गया। महत्वपूर्ण यह है कि एलिवेटेड रोड के नीचे की सड़क पूरी तरह टूटी हुई थी। गहरे गड्ढे हो रखे थे। अब सेतु निगम ने ही सड़क की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। सोमवार रात सेक्टर-49 बरौला के सामने सड़क की मरम्मत की गई। प्राधिकरण के महाप्रबंधक ए के अरोड़ा ने बताया कि एलिवेटेड रोड के नीचे मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। अगले एक सप्ताह में यह काम पूरा कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.