दुमका, मई 22 -- मसलिया। प्रखंड क्षेत्र के संकुल संसाधन केंद्र भंगाहीड़ के तत्वावधान में उमवि भंगाहीड़ में आयोजित पाँच दिवसीय समर कैंप के अंतर्गत बच्चों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कैंप का समय प्रतिदिन सुबह 07 बजे से 10 बजे तक निर्धारित किया गया है।समर कैंप में बच्चों ने चित्रकला, पेंटिंग, रचनात्मक लेखन तथा अन्य गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने प्रकृति, गाँव, पर्यावरण एवं देशभक्ति विषयों पर सुंदर चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कैंप के दौरान बच्चों में सीखने की जिज्ञासा, आत्मविश्वास एवं टीम भावना देखने को मिली।भंगाहीड़ संकुल के सीआरपी विश्वजीत राहा के मार्गदर्शन में बच्चों ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को अभिव्यक्त किया। यह भी पढ़ें- विकासनगर में समर कैंप में बच्चे निखा...