श्रावस्ती, मार्च 29 -- हरिहरपुररानी, संवाददाता। गाजे बाजे के साथ रविवार को भंगहा बाजार में खाटू श्याम की निशान यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। बुजुर्ग, युवा, बच्चे व महिलाएं उत्साह के साथ शामिल हुए। इस दौरान हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा के जयकारों से पूरा बाजार गंजायमान हो उठा। हरिहरपुर रानी विकास क्षेत्र के ब्लाक मुख्यालय स्थित भंगहा बाजार में रविवार को शिव मंदिर से भंगहा बाजार होते हुए प्रहलादा खाटू श्याम मंदिर तक द्वितीय खाटू श्याम निशान यात्रा निकाली गई। इसमें महिला व बच्चों सहित सैकड़ों की संख्या में श्याम प्रेमी शामिल हुए। लोग अपने हाथों में निशान लेकर गाजे बाजे व डीजे के साथ पैदल खाटू श्याम मंदिर प्रहलादा पहुंचे। श्रद्धालुओं ने धर्म ध्वजाएं थामकर निशान यात्रा को भव्य रूप से आगे बढ़ाया। इससे पूरा भंगहा बाजार श्याम की भक्ति...