प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 12 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के भंगवा गांव निवासी 35 वर्षीय मो. शाहिद ट्रेलर चलाता था। चार दिन पहले वह घर से नागपुर के लिए निकला था। मध्य प्रदेश के सिवनी छपार के करीब घाट पर बेकाबू ट्रेलर आगे जा रहे ट्रक से टकरा गया। तेज टक्कर से ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक मो. शाहिद स्टेरिंग के नीचे दब गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। साथ मौजूद मेहताब उसे लेकर नजदीकी अस्पताल में पहुंचा। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...