औरैया, अप्रैल 25 -- औरैया, संवाददाता। स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिलों को लेकर शनिवार को शहर में महिलाओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचीं और घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बिल कम करो और स्मार्ट मीटर बंद करो के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। महिलाओं ने कहा कि मौजूदा बिल उनके बस से बाहर हैं और यह सीधा-सीधा आर्थिक शोषण है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उनके बिजली बिल कई गुना बढ़ गए हैं। मीटर रीडिंग में भारी गड़बड़ी है, लेकिन शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर में आ रहा है ज्यादा बिजली का बिल महिलाओं ने बताया कि जब मीटर बदले जा रहे थे, तब उन्होंने विरोध भी किया था, लेकिन कर्मचारियों ने दबाव बनाकर जबरन स्मार्ट मीटर लगा दिए। अब उसी का खामियाजा...