बिहारशरीफ, दिसम्बर 8 -- बढ़ी ठंड, रैन बसेरा में व्यवस्था हुई दुरुस्त रोजाना डेढ़ दर्जन लोग ले रहे आसरा टीवी से लेकर कंबल और मच्छरदानी तक की व्यवस्था फोटो : रामचंद्रपुर रैन बसेरा : रामचंद्रपुर रैन बसेरा में सोमवार को आराम करते यात्री। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बढ़ती ठंड को देखते हुए बिहारशरीफ शहर के तीन रैन बसेरा में ठहरने वालों के लिए कंबल, मच्छरदानी, मेडिकल किट समेत अन्य व्यवस्थाएं की गयी हैं। रामचंद्रपुर, करगिल बस स्टैंड व महल पर में लोगों के ठहरने के लिए 50-50 बेड की व्यवस्था की गयी है। महलपर को छोड़कर अन्य रैन बसेरा में रोजाना औसतन डेढ़ दर्जन यात्री व अन्य लोग ठहर रहे हैं। सबसे अधिक करगिल बस स्टैंड में बने रैन बसेरा में रोजाना 10 से 12 लोग ठहर रहे हैं। इन जगहों पर उनके खाने के लिए जीविका द्वारा भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। नगर प्रबंधक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.