बिहारशरीफ, मई 23 -- सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के बढ़िया गांव में शनिवार को समासेवी 51 वर्षीया निरू त्रिवेदी को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। मुख्य पार्षद सन्नी कुमार ने बताया कि वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। पटना में इलाज के दौरान 15 मई को उनका निधन हो गया था। मौके पर गिरिश तिवारी, त्रिपुरारी सिंह, सीताराम त्रिवेदी, मनीष कुमार, परमानंद प्रसाद सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, संजय तिवारी, मुकेश सिंह, रजनीश कुमार, भरत कुमार व अन्य ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...