उन्नाव, जुलाई 15 -- शुक्लागंज। गंगा का जलस्तर पिछले कई दिनों से तेजी से बढ़ रहा था। जिसके बाद बुधवार सुबह से दोपहर तक स्थिर रहा और शाम के समय मामूली गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद गंगा का पानी घाटों तक पहुंच गया है।पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण पश्चिम के क्षेत्रों से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया था। जिससे शुक्लागंज की ओर जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। जिस कारण नगर की ओर गंगा के पानी ने रुख कर दिया था। केन्द्रीय जल आयोग ने बताया कि मंगलवार शाम छह बजे 110.390 मीटर मापा गया था। जिसके बाद बुधवार सुबह आठ बजे बढ़कर 110.510 मीटर दर्ज किया गया जो दोपहर बारह बजे तक स्थिर रहा। यह भी पढ़ें- गहरे पानी में स्नान न करें....के लगाए गए चेतावनी संकेतक जिसके बाद दो बजे तीन सेंटीमीटर गिरावट दर्ज की गई और जलस्तर 110.480 मीटर अंकित किया गया। जिसके बाद शाम...