बगहा, जून 22 -- नरकटियागंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। रेल प्रशासन द्वारा नरकटियागंज जंक्शन से बढ़नी जंक्शन तक चलने वाली 55039 पैसेंजर ट्रेन के परिचालन समय में संशोधन किया गया है। इसके मुताबिक अब यह पैसेंजर ट्रेन नरकटियागंज जंक्शन से 15.40 की जगह 16.45 बजे प्रस्थान करेगी। पैसेंजर ट्रेन की संशोधित टाइमिंग 23 जुलाई से प्रभावी होगी। रेल प्रशासन के मुताबिक नरकटियागंज जंक्शन से 16.45 बजे यह ट्रेन प्रस्थान करते हुए 16.53 बजे चमुआ, 17.04 बजे हरिनगर, 17.15 बजे भैरोगंज, 17.25 बजे खरपोखरा, 17.44 बजे बगहा, 17.55 बजे आवसानी हाल्ट, 18.05 बजे वाल्मीकि नगर रोड तथा 18.36 बजे पनियहवा रुकते हुए आगे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी सं. 15562 गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का दरभंगा में आगमन समय में संशोधन किया गया है। यह भी पढ़ें- बिहार के रेल यात्रियों की ख...