गोरखपुर, फरवरी 10 -- गोरखपुर। होली त्योहार को देखते हुए 05005/05006 बढ़नी-अमृतसर-बढ़नी स्पेशल का संचलन चार फेरों में किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। 05005 बढ़नी-अमृतसर होली स्पेशल 04 से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को बढ़नी से दोपहर 3.10 बजे प्रस्थान अगले दिन सुबह 9.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05006 अमृतसर-बढ़नी होली स्पेशल 05 से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को अमृतसर से 12.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 08.15 बजे बढ़नी पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...