सोनभद्र, फरवरी 18 -- विंढमगंज। क्षेत्र में इन दिनों बिजली उपभोक्ताओं की मोबाइल पर प्रतिदिन बढ़ते बिल और नकारात्मक बैलेंस के संदेश आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि रोजाना बिल बढ़ाकर भेजे जा रहे संदेशों से वे मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। कई उपभोक्ताओं के अनुसार कनेक्शन पर बैलेंस समाप्त और विच्छेदन से बचने के लिए तत्काल रिचार्ज करें जैसे मैसेज लगातार आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण कई लोग इसे वास्तविक बकाया मानकर घबरा रहे हैं। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि यदि बिल में त्रुटि हो तो उसका त्वरित समाधान किया जाए तथा फर्जी लिंक या संदिग्ध मैसेज के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...