अंबेडकर नगर, अप्रैल 8 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जलालपुर विकास खंड के छह ग्राम पंचायतों में जन शिक्षण केन्द्र एवं जिला विधि सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हेमलता ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की जानकारी देते हुए बताया कि प्राधिकरण द्वारा विभिन्न तहसीलों एवं ग्राम पंचायतों में साक्षरता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को कानून की सामान्य जानकारी दी जाती है, जिससे वे छोटे-मोटे विवादों का समाधान आपसी सुलह-समझौते से कर सकें। संस्था की सचिव पुष्पा पाल ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हम अक्सर स्वास्थ्य को शारीरिक व्याधि तक सीमित रखते हैं लेकिन बढ़ता प्रदूषण आज सबसे बड़ा साइलेंट किलर है, फेफड़ों की बीमारियां और कैंसर का बढ़ता ग्राफ हमारी ...