अलीगढ़, मार्च 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम में गर्माहट बढ़ती जा रही है। देश के कई हिस्सों में हीट वेव की शुरुआत हो चुकी है। इसका असर अब उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। अलीगढ़ में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे दोपहर के समय धूप में निकलना लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। मौसम विभाग ने 48 घंटे बाद गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान और गुजरात के कई हिस्सों में अभी से ही लू जैसी स्थिति बन गई है। इसी के साथ कई राज्यों में समय से पहले उमस भरी गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार गर्मी और ज्यादा तीखी पड़ने की आशंका है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बिहार की ओर से आने वाली नमी के कारण तापमान के साथ उमस भी बढ़ सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फिल...