भभुआ, जून 17 -- कलेक्ट्रेट पर धरना के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने एनडीए सरकार पर बोला हमला कहा, एनडीए सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह रही विफल (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। यह भी पढ़ें- लखीसराय: महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का धरना, सरकार की नीतियों पर उठाए सवालधरने का कारण राजद कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून-व्यवस्था, पेपर लीक, भ्रष्टाचार तथा कैमूर जिले की लगातार हो रही उपेक्षा के खिलाफ बुधवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि राज्य की एनडीए सरकार आम जनता से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल है। प्रदेश में विकास और सुशासन के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर जनता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अपराध और प्रशासनिक अव...