मधेपुरा, अगस्त 26 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। चीनी और प्याज की बढ़ती कीमत पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने नाराजगी जतायी है। कहा कि चीनी, और प्याज की कीमत में बढ़ोतरी से रसोई की स्थिति बिगड़ रही है। खासकर मध्यम वर्ग और गरीब तबके के परिवारों की स्थिति और बिगड़ती जा रही है। युवा शक्ति प्रखंड अध्यक्ष राजेश रोशन, शहादत परदेसी, सांसद प्रतिनिधि निर्मल ठाकुर, युवा नेता सूरज भगत सहित कई लोगों ने कहा कि चीनी और प्याज की कीमत आसमान छू रही है। सरकार को इस दिशा में पहल करने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- फीडबैक में लापरवाही पर नौ अधिकारियों का रोका वेतन यह भी पढ़ें- महंगाई के खिलाफ भाकपा चलाएगी अभियान यह भी पढ़ें- Banda News: सद्भावना सेवा मंच ने महंगाई के खिलाफ उठाई आवाज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...