हमीरपुर, मार्च 14 -- मौदहा। देश में बढ़ती महंगाई एवं गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन करते हुए चार सूत्री मांगों का राष्ट्रपित को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेतृत्व में देश में बढ़ती महंगाई व गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि को लेकर आम आदमी ने पार्टी ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में देश में बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियों को दोषी ठहराया।ज्ञापन में कहा कि अमेरिकी के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदने में कमी करने के कारण देश को लगभग आठ लाख करोड़ का वार्षिक नुक़सान हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर ईरान पर हमलों और निर्दोष स्कूली बच्चों की मौत जैसे मामलों पर केंद्र सरकार की चुप्पी भी कई सवाल खड़े करती है। इस दौरान ...