चतरा, मई 17 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि चतरा जिला कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में शनिवार को जनविरोधी नीतियों, पेट्रोल, डीजल, दूध एवं सीएनजी गैस के मूल्यों में लगातार वृद्धि के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के तहत बिनय भारती पार्क से डीसी ऑफिस चौक तक पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए आगे बढ़े और डीसी ऑफिस चौक पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रदेव गोप, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित कुमार, ठरवक जिलाध्यक्ष हर्षित चित्रांश, युवा कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष मोतीलाल पासवान, कांग्रेस प्रदेश संयुक्त सचिव नसरुद्दीन अंसारी, कार्य...