देवरिया, जुलाई 12 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर लार में संचालित कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल में मेरा युवा भारत द्वारा शुक्रवार को एक संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें विद्यालय के सिनियर छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए दो बच्चों के कानून की मांग की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिंह व सामाजिक कार्यकर्ता साहू विशाल कुमार गुप्ता द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिंह ने देश में बढ़ती जनसंख्या व उससे होने वाली विभीषिका, नियंत्रण व समाज में इसके प्रति जागृत कैसे हो सकती हैं विषयों पर बच्चों के समक्ष अपने विचार रखा। स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के अध्यक्ष व विवेकानंद यूथ अवार्ड विजेता साहू विशाल कुमार गुप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.