शामली, अक्टूबर 12 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सुभाष चौक स्थित प्रांतीय मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं का पुलिस खुलासा नही कर पा रही है, जिससे व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारियों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि गत दिनों शहर में बुढ़ाना रोड, धीमानपुरा आदि बाजारों में हुई चोरी की घटनाओं से व्यापारी दुखी है। चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग करते हुए भविष्य में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। कहा के 13 अक्टूबर को एसपी शामली को ज्ञापन देकर इन चोरी की घटनाओं के खुलासे व भविष्य में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग करेंगे ताकि इस त्योहारी सीजन में व्यापारी निडर हो कर अपने व्यापार कर सके। प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने फूड विभाग के अधिकारियों ...