औरैया, मई 12 -- औरैया, संवाददाता। जिले में बढ़ती गर्मी के बीच नहर, नदी और तालाबों में स्नान के दौरान डूबने की घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। हाल के दिनों में डूबने से होने वाली जनहानि की घटनाएं बढ़ी हैं, जिनमें बच्चे, किशोर और बुजुर्ग भी शामिल हैं।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नहर, नदी और तालाबों में स्नान करने पहुंच जाते हैं, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन रही है। इसे देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बचाव संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यह भी पढ़ें- यमुना में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, 6 बच्चे डूबे, 3 की मौत, 2 बचाए गए; 1 की तलाश जारी एडीएम ने बताया कि केवल तैरना जानने वाले लोग ह...